CM योगी ने PM के साथ वाली तस्वीर पोस्ट कर लिखा- जीत सुनिश्चित

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण का मतदान गुरुवार को होगा।

मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाली एक तस्वीर ट्वीट की है और लिखा है : जीत सुनिश्चित।

यूपी विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाली एक तस्वीर ट्वीट की है और कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने ट्वीट किया, पीड़ित, शोषित, दुखित बांधवों के हमको हैं कष्ट मिटाने, डटे हुए हैं राष्ट्रधर्म पर सीना ताने।

कदम निरंतर चलते जिनके, श्रम जिनका अविराम है। विजय सुनिश्चित होती उनकी, घोषित यह परिणाम है।

उत्तर प्रदेश में अठारहवीं विधानसभा के गठन के लिए 10 फरवरी यानी गुरुवार को पहले चरण का मतदान होगा।

पहले चरण में पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

मतदान से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हाथों में हाथ लिए एक तस्वीर पोस्ट करते हुए जीत की हुंकार भरी है।

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को मतदान होगा। इस चरण में शामली, हापुड़, गौतम बुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों में मतदान होगा।

पहले चरण के चुनाव में कुल 623 उम्मीदवार मैदान में हैं और इस चरण में 2.27 करोड़ मतदाता हैं।

पहले चरण का चुनाव जाट बहुल क्षेत्र में होगा। इस चरण में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले चरण की 58 में से 53 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Share This Article