जमशेदपुर गैंगरेप मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, घर में बंद कर शादीशुदा महिला के साथ बारी-बारी से किया था छह लोगों ने दुष्कर्म

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित लखी पातर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना 11 अगस्त 2021 को हुई थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। आक्रोशित लोगों ने आरोपितों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी।

गत वर्ष 11 अगस्त को दुष्कर्मियों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पांच आरोपितों को जल्द पकड़ लिया लेकिन छठा आरोपित घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

महिला की शिकायत पर छह अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पांच आरोपियों को पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद गिरफ्तार किया था।

महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना के समय वह घर पर थी। छह लोग घर में घुस गए। सभी ने उसे घर में ही बंद कर दिया।

बारी-बारी से छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका मोबाइल भी छीनकर ले गए। ग्रामीणों को महिला ने जानकारी दी।

इसके बाद मामला एमजीएम थाना तक पहुंचा था। महिला से वरीय अधिकारियों ने पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली थी। महिला के घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पुलिस ने मामले की जानकारी ली थी।

Share This Article