ABVP ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता और अव्यवस्था पर ज्ञापन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार और सम्बन्धित संस्था की ओर से कार्यवाही का आग्रह किया।

एबीवीपी ने मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों को राज्यपाल के समक्ष रखा।

इनमें मेडिकल कॉलेज में नामांकन कराने, छात्रवृत्ति देने और वृद्धि करने, छात्रसंघ चुनाव तक विजयी उम्मीदवारों का कार्यकाल बढ़ाने, विश्वविद्यालयों का शैक्षणिक सत्र नियमित करने, स्थायी प्राचार्यों और की नियुक्ति करने सहित अन्य मांग शामिल हैं।

राज्यपाल ने सभी बातों को ध्यान से सुना और उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

राज्यपाल ने कहा कि लंबे समय से जेपीएससी के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया नहीं होने से विश्व विद्यालयों का कार्य प्रभावित हुआ है। सत्र को नियमित करने के लिए कुलपतियों से बात हो रही है।

मेडिकल कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया बहाल हो सके। इसके लिए पहल के लिए सरकार को दिशा निर्देशित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष नाथू गाड़ी, राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार, प्रदेश मंत्री राजीव रंजन सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article