रांची को जल्द ही अलविदा कह सकते हैं धोनी, पत्नी साक्षी ने कुछ इस तरह दिया इशारा

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही अपने परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो सकते हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने मुंबई में बनाए जा रहे नए घर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि उनके नए घर में कुछ काम चल रहा है।

गज़ब! झारखंड में यहां धनतेरस पर अपनी आय बढ़ाने और घर में समृद्धि लाने के लिए लोगों ने खरीदी बकरियां

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, न्यू होम। बता दें कि धोनी विश्वकप 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे, इसके बाद 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया। हालांकि इस साल वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे।

लॉकडाउन में महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची में बनाए गए फार्महाउस में रहते थे। क्रिकेट में एक सफल करियर के बाद उन्होंने 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला घर खरीदा था।

इस घर में धोनी आठ साल तक रहे और साल 2017 में धोनी कैलाशपति फार्म हाउस में शिफ्ट हो गए थे।

झारखंड के इस महिला थाने की प्रभारी बनी श्वेता, कुल 6 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

रांची में धोनी के पास एक सात एकड़ में फार्महाउस है। इसमें उन्होंने एक बंगला और कार-बाइकों के लिए गैराज बनाया हुआ है।

बाकी जमीन पर धोनी जैविक खेती करते हैं, इसके लिए उन्होंने अलग से आठ लाख रुपये का ट्रैक्टर खरीदा हुआ है।

महेंद्र सिंह धोनी अब मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने जा रहे हैं।

पिछले साल धोनी की प्रोडक्शन कंपनी ने एक डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की थी, इस कंपनी की प्रबंध निदेशक साक्षी हैं। इसके लिए धोनी ने अंधेरी में एक ऑफिस भी खरीदा है।

Share This Article