Homeविदेशयूक्रेन पर हमले के बाद बाइडन ने की रूस के खिलाफ नए...

यूक्रेन पर हमले के बाद बाइडन ने की रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य हमले शुरू करने के लिए रूस की निंदा की और रूस पर निर्यात, बैंकों और उद्योगपतियों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के 27 सदस्य और जी-7 सदस्य भी इन प्रतिबंधों में भाग लेंगे। बाइडन ने कहा कि अमेरिका और नाटो की सेनाएं रूस से युद्ध नहीं करेगी।

देश को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पुतिन ने युद्ध चुना है अब वे और उनका देश नतीजा भुगतेगा।

यूक्रेन संकट पर देश को संबोधित करते हुए रूस पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए विनाशकारी प्रतिबंधों का ऐलान किया।

बाइडन ने कहा कि अमेरिकी सेना यूक्रेन नहीं जाएगी लेकिन इसके एक-एक इंच की सुरक्षा करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन ने युद्ध चुना है अब वे और उनका देश इसके नतीजे भुगतेंगे।

बाइडन ने रूस पर सबसे पहली कार्रवाई के तौर पर आर्थिक प्रतिबंधों की ही शुरुआत की और इस क्रम में आज उन्होंने कहा कि अब मास्को डॉलर, पाउंड, यूरो आदि में कारोबार नहीं कर पाएगा इस तरह का प्रतिबंध हम लगाने जा रहे हैं।

जो बाइडन बोले, पुतिन की महत्वकांक्षा बड़ी है वे पुराने सोवियत संघ को फिर से बहाल करना चाहते हैं। प्रतिबंधों का असर देर से होता है पर तगड़ा होता है और ये रूस महसूस करेगा।

बाइडन ने यह भी बताया कि जी-7 देश रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के विनाशकारी पैकेजों और अन्य आर्थिक उपायों पर आगे बढ़ने पर सहमत हो गए हैं।

इस बाबत ट्वीट करते हुए बाइडन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के यूक्रेन पर अनुचित हमले पर चर्चा के लिए जी-7 के समकक्षों के साथ मुलाकात की और इसी दौरान इन बातों पर सहमति बनी है।

spot_img

Latest articles

अपहरण मामले में पुलिस ने 24 घंटे में युवती को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Crime News: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी इलाके में एक नाबालिग लड़की का...

गांजा खरीद-बिक्री करते दो तस्कर गिरफ्तार

Ramgarh Crime News: रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार (Illegal...

फायरिंग मामले का छह घंटे में खुलासा, गैंग बनाने की फिराक में था जेल से छूटा सन्नी, दो गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई थाना इलाके में हुई फायरिंग (Firing) की...

जली मॉपेड से शुरू हुई जांच, अगले दिन मिला हत्या का सुराग, तीन गिरफ्तार

West Singhbhum Crime News: पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना इलाके के खड़पोस गांव में...

खबरें और भी हैं...