यूक्रेन पर रूस के हमले से एक लाख लोग हुए “बेघर”

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जेनेवा: यूक्रेन पर रूस के हमले से एक लाख लोग विस्थापित हो गए हैं। आसपास के देश इन विस्थापितों के लिए शिविर लगाकर उन्हें मदद कर रहे हैं।

यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण कई अन्य देशों के नागरिक भी आसपास के देशों से अपने देशों को प्रस्थान कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र विस्थापना उच्चायोग ने विस्थापितों को लेकर पहल की है। उच्चायोग का मानना है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की वजह से यूक्रेन के एक लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र विस्थापना उच्चायुक्त फ्लिपो ग्रांडी ने कहा कि युद्ध में कोई नहीं जीतता, बल्कि इससे प्रभावित लोग हारते हैं।

संयुक्त राष्ट्र विस्थापना उच्चायोग युद्ध प्रभावितों हर संभव मदद को तत्पर है। पड़ोसी देश मालदोवा ने विस्थापितों के लिए विशेष शिविर लगाए हैं।

मालदोवा की राष्ट्रपति माइआ संदू ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चार हजार लोग मालदोवा पहुंच चुके हैं। उनके लिए पैलेंका और ओक्निटा में शिविर लगाए गए हैं।

इस बीच विश्व बैंक ने कहा है कि वह मौजूदा राजनीतिक और सैन्य संकट के बीच यूक्रेन को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने टोक्यो में अपने आधिकारिक आवास पर यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा की।

यूरोपीय संघ के नेता करीब छह घंटे चली बैठक के बाद रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने पर सहमत हो गए हैं।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन में रूस ने अभी तक अपने रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल नहीं किया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान पर चर्चा की। मैक्रों का कहना है कि उन्होंने पुतिन से सैन्य अभियान बंद करने की मांग की।

Share This Article