Homeझारखंडझारखंड में यहां Sex Racket का भंडाफोड़, बोकारो की दो लड़की के...

झारखंड में यहां Sex Racket का भंडाफोड़, बोकारो की दो लड़की के साथ तीन युवक हिरासत में

Published on

spot_img

हजारीबाग: ज़िले के शहरी क्षेत्र में घर बदल-बदल कर सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाया जा रहा था, बड़ा बाजार थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने इस अपराध में संलिप्त दो लड़की सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पकड़े गए गिरोह का सरगना विजय कुमार गुप्ता बताया जाता है। वह गुमला जिले के सदर थाना अंतर्गत टोटो का रहने वाला है।

झारखंड में यहां Sex Racket का भंडाफोड़, बोकारो की दो लड़की के साथ तीन युवक हिरासत में

आरोप है कि वह किराए पर मकान लेकर पिछले चार महीनों से सेक्स रैकेट (Sex Racket) गिरोह का संचालन कर रहा था।

इस मामले में दो अन्य आरोपी श्रवण कुमार और गोपाल प्रसाद पकड़े गए हैं जो खिरगांव मुहल्ला के रहने वाले हैं। गिरोह से जुडी दो लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लड़कियां बोकारो की रहने वाली है।

उनके अभिभावकों को बुलाया गया है। जब तक वह नहीं आते हैं तब तक उन्हें महिला सुधार गृह के हवाले कर दिया गया है।

अभिभावकों के आने पर पकड़े गए महिलाओं को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। यह जानकारी बड़ा बाजार थाना प्रभारी योगेंद्र मिश्रा ने दी।

झारखंड में यहां Sex Racket का भंडाफोड़, बोकारो की दो लड़की के साथ तीन युवक हिरासत में

पिछले चार महीने से चल रहा था Sex Racket

हजारीबाग बड़कागांव रोड स्थित जयप्रभा नगर में पिछले चार महीने से सेक्स रैकेट का संचालन एक कर्मी के मकान में चल रहा था। वह रांची में रहते हैं।

उन्होंने किराया पर अपने मकान को विजय कुमार गुप्ता को दे दिया था। जयप्रभा नगर मुहल्ले के लोग प्रतिदिन उस मकान में नयी नयी लड़कियों और लड़कों के चेहरे को देखकर सेक्स रैकेट चलाने की आशंका लगा रहे थे।

मुहल्ले की बदनामी के कारण लोगों में आक्रोश भी था। इस कारण उस घर पर नजर भी रख रहे थे। शुक्रवार को रात मुहल्ले वाले के निगरानी के क्रम में दो लड़कियों को उस घर में प्रवेश करते देखा। फिर कुछ नए लोगों को घर के अंदर जाते देखा।

झारखंड में यहां Sex Racket का भंडाफोड़, बोकारो की दो लड़की के साथ तीन युवक हिरासत में

भागने के चक्कर में छत से कूदा, एक युवक का पैर और दूसरे का कमर टूट गया

मुहल्ले के लोगो ने इसकी सूचना बड़ा बाजार पुलिस को देते उस घर को चारों तरफ से घेर कर शोर मचाने लगे। इसी क्रम में सेक्स रैकेट गिरोह के सदस्य भागने का प्रयास करने लगे।

गिरोह से जुड़े दो सदस्य छत से कूद गए। छत से कूदने के क्रम के क्रम में दो सदस्यों का पैर भी टूट गया। तब तक बड़ा बाजार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना में घायल दोनों आरोपियों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पूछताछ के क्रम में पकड़े गए लोगों ने सेक्स रैकेट चलाने की बात स्वीकार की है।

झारखंड में यहां Sex Racket का भंडाफोड़, बोकारो की दो लड़की के साथ तीन युवक हिरासत में

spot_img

Latest articles

जमशेदपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SI सुनील कुमार दास निलंबित, 1 लाख मांगने का आरोप

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कदमा थाना के...

झारखंड में 15 जून से गर्मी से राहत, मानसून 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद

RANCHI NEWS: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 15...

रांची में ट्रैफिक जाम पर IG का सख्त रुख, स्कूल टाइम में बच्चों के लिए खास इंतजाम

Ranchi News: IG मनोज कौशिक ने शुक्रवार को रांची जिला के सभी पुलिस अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...