रांची नगर निगम बना रहा इंफोर्समेंट टीम को और मजबूत

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की ओर से इन दिनों में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहा है।

इसी क्रम में रांची नगर निगम अपनी इंफोर्समेंट टीम को और मजबूत कर रहा है। टीम को अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार निगम ने पहले इंफोर्समेंट अधिकारियों को वॉकी टॉकी दिया है। अब इंफोर्समेंट टीम को बॉडी वार्म कैमरे से लैस करने की तैयारी चल रही है।

नगर निगम बॉडी वार्म कैमरे की खरीदारी के लिए जल्द ही टेंडर निकालने वाली है। इसके बाद निगम की इंफोर्समेंट टीम के दिन भर की पूरी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड होगी।

किसी भी गतिविधि को मोबाइल के जरिए वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा निगम की टीम को जल्द ही पॉश मशीनें भी मिल जाएंगी जिससे मैनुअल की जगह ई चालान काटना शुरू हो जायेगा।

सोमवार को नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि इंफोर्समेंट टीम को कार्रवाई के दौरान मोबाइल से रिकॉर्डिंग करनी पड़ती है।

इस कारण काफी समय लग जाता है। इसके साथ ही इंफोर्समेंट टीम द्वारा गलत व्यवहार की शिकायतें मिलती हैं।

इन कैमरों के आने के बाद इस तरह की शिकायतें कम होंगी। क्योंकि ड्यूटी के दौरान यह ऑन रहेंगे और इंफोर्समेंट टीम की सारी गतिविधि इसमें कैद होगी। इससे टीम को भी काम करने में सुविधा होगी।

नगर निगम की ओर से इंफोर्समेंट टीम को ई पॉश मशीन से भी लैस किया जाना था। इसके लिए पोस्ट मशीन की खरीदारी भी कर ली गई है, जो कुछ दिनों के भीतर निगम की इंफोर्समेंट टीम को मिल जाएगी।

इसके बाद टीम किसी भी प्रावधान या नियमों के उल्लंघन पर ही चालान काटेगी। मैनुअल चालान नहीं काटा जाएगा।

इससे निगम को इंफोर्समेंट टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान अवैध वसूली की मिलने वाली शिकायतें भी कम हो जाएंगी।

उन्होंने सभी इंफोर्समेंट अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि अनावश्यक रूप से किसी को परेशान नहीं किया जाये।

Share This Article