HomeUncategorizedओडेसा के पास पहुंचा रूसी जहाज, रॉकेट बोट : यूक्रेन का रक्षा...

ओडेसा के पास पहुंचा रूसी जहाज, रॉकेट बोट : यूक्रेन का रक्षा मंत्रालय

Published on

spot_img

नई दिल्ली:  यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि रूसी जहाज और रॉकेट बोट काला सागर के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित देश के तीसरे सबसे बड़े शहर ओडेसा के पास पहुंच रही हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, काला सागर में, हम रूसी काला सागर बेड़े की एक लैंडिंग टुकड़ी को देख रहे हैं, जिसमें तीन राकेट नौकाओं के साथ चार बड़े लैंडिंग जहाज शामिल हैं, जो ओडेसा की ओर बढ़ रहे हैं।

मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने बालोवने शहर के पास एक रूसी लैंडिंग ऑपरेशन को बेअसर कर दिया है। बुधवार को, सेना ने तीन रूसी विमानों और दो हेलीकॉप्टरों को नष्ट करने के लिए विमान भेदी मिसाइलों को तैनात किया।

जहां बुधवार की रात यूक्रेन के कई क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से गुजरी, वहीं रूस ने गुरुवार को खार्किव, सेवेरोडनेत्स्क और लिसिचन्स्क पर हमला जारी रखा। खेरसान शहर के मेयर ने गुरुवार तड़के दावा किया कि रूसी सेना ने शहर पर कब्जा कर लिया है।

उक्रेन्स्का प्रावदा के अनुसार, यूक्रेनी सैनिकों ने चेर्निहाइव और निजिन की रक्षा करना जारी रखा है, लेकिन कीव के ठीक बाहर विशोरोड क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है।

इस बीच, वोल्नोवाखा मानवीय संकट के करीब है क्योंकि रूसी सेना ने मानवीय सहायता के लिए सुरक्षित मार्ग की गारंटी देने से इनकार कर दिया है।

यूक्रेनी कैथोलिक विश्वविद्यालय ने मानवीय गलियारा बनाने में सहायता के अनुरोध के साथ पोप को संबोधित किया। खारकीव क्षेत्र में, रूस ने शेवचेंको संयंत्र और इजि़यम जिले सहित अधिक आवासीय भवनों पर रात भर हमला किया।

spot_img

Latest articles

निक्की हेली की भारत को सलाह, रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस के साथ जल्द करें समाधान

Washington News: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट से की सवारी, अररिया तक मचाया धमाल

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में विपक्षी नेताओं...

नोएडा में दहेज हत्या ने मचाया ‘हड़कंप’, निक्की को जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 28 वर्षीय...

खबरें और भी हैं...