झारखंड में कोरोना के 233 एक्टिव मामले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना की रफ्तार दिन पर दिन लगातार कम हो रही है। राज्य के 13 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है।

बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 31 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 11 जिले में कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 233 मामलों में सबसे अधिक 68 लातेहार में हैं। सबसे अधिक कोडरमा जिले में तीन नए केस मिले है।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से एक, बोकारो से एक, देवघर से एक,धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक, गिरिडीह से दो, हजारीबाग से एक, खूंटी से दो, कोडरमा से तीन, लोहरदगा से दो और पलामू से एक मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 552 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 11 लाख, 63 हजार, 581 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 233 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, चार मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article