Homeझारखंडबेटियां भगवान का दिया हुआ एक बहुमूल्य उपहार : कामिनी कुमार

बेटियां भगवान का दिया हुआ एक बहुमूल्य उपहार : कामिनी कुमार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कामिनी कुमार ने कहा कि बेटियां भगवान का दिया हुआ एक बहुमूल्य उपहार हैं। बेटियों को उचित सम्मान मिले, तो उन्हें उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता है।

सोमवार को विवि की इंटरनल कमेटी (महिला कोषांग) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

हमें उनपर गर्व करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर एक महिला पढ़ेगी तो एक जनरेशन शिक्षित होगा।

इंटरनल कमेटी की पीठासीन पदाधिकारी डॉ. कुनुल कंदिर ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा स्वतः मिले।

इसके लिए सकारात्मक पहल सबको करनी पड़ेगी। समाज में महिलाओं के प्रति नजरिये में बदलाव आना प्रारंभ हुआ है, लेकिन इसके लिए और कार्य करना पड़ेगा।

एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि आठ मार्च को आर्यभट्ट सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...