HomeUncategorizedExit Poll 2022 : उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना

Exit Poll 2022 : उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना

Published on

spot_img

नई दिल्ली: उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से अगली सरकार बनाने की संभावना है। एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल में यह संभावना जताई गई है।

एग्जिट पोल के अनुसार, 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस को 35 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उत्तराखंड में 29 सीटें जीतने का अनुमान है। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े 36 से महज एक सीट दूर दिखाई दे रही है।

राज्य में नवोदित आम आदमी पार्टी (आप) के एक सीट जीतने की संभावना है।

सरकार की चाबी निर्दलीय और अन्य के हाथों में रहने की संभावना है, जिनके पांच सीटें जीतने का अनुमान है। यानी निर्दलीय व अन्य किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तीन सीटें मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल ने कांग्रेस के लिए 32 से 38 और बीजेपी के लिए 26 से 32 की सीटों का अनुमान लगाया था। अन्य को उत्तराखंड में तीन से सात सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि आप को शून्य से दो सीटें मिलने की संभावना है।

2017 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने उत्तराखंड में 57 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस केवल 11 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। तब दो सीटें निर्दलीय के खाते में गई थी।

एग्जिट पोल के अनुसार, 2017 में बीजेपी को मिले 46.5 प्रतिशत वोट शेयर के मुबाकले 2022 के चुनावों में उसका वोट शेयर 40.8 प्रतिशत रह सकता है, जिसमें 5.7 प्रतिशत की कमी देखी गई है।

वहीं दूसरी ओर 2017 में जहां कांग्रेस का वोट शेयर 33.5 प्रतिशत था, 2022 में उसे 5.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 39.3 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है।

आप को उत्तराखंड में 8.7 फीसदी वोट मिलने की संभावना है, जबकि अन्य को 11.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

वर्तमान सर्वेक्षण निष्कर्ष और अनुमान राज्य भर में 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों के बीच मतदान के दिन और मतदान के दिन के बाद आयोजित सीवोटर एग्जिट पोल/पोस्ट पोल व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित हैं।

सर्वे के दौरान उत्तराखंड में 17480 लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान 95 प्रतिशत कॉन्फिडेंस इंटरवल के साथ प्रोजेक्शन रहा।

spot_img

Latest articles

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी, इजरायल ने मानी शर्तें, अब हमास की बारी

US President Trump gave a stern warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को...

खबरें और भी हैं...

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...