रांची मेयर मेयर आशा लकड़ा ने किया कोर्ट में सरेंडर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने बुधवार को सिविल कोर्ट में स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अनामिका किस्कू के न्यायालय में सरेंडर किया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विधानसभा परिसर में नमाज कक्ष बनाए जाने के विरोध में भाजपा ने विधानसभा का घेराव किया था।

इस मामले को लेकर रांची पुलिस ने भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर आशा लकड़ा पर प्राथमिकी दर्ज की थी।

मेयर ने कहा कि मैं न्यायालय के निर्णय का सम्मान करती हूं। जनहित को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया था।

भाजपा स्वार्थ की राजनीति नहीं करती है। विपक्ष के इशारे पर रांची पुलिस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गलत आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज किया था।

इधर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव और भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य शशांक राज ने भी कोर्ट के समक्ष सरेंडर किया। कोर्ट ने उन्हें भी इस मामले में बरी किया।

Share This Article