जमशेदपुर में डाकपाल की मौत के मामले में FIR दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटानगर पोस्ट ऑफिस के डाकपाल नितेश कुमार की मौत के मामले में उसके भाई अरुण कुमार के बयान पर परसुडीह थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

नितेश के भाई ने आशंका जताई है कि किसी दबाव में नितेश ने आत्महत्या की है। घटना के बाद शुक्रवार को ही नितेश के भाई ने विभागीय पदाधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप लगाया था।

इस मामले में विभाग के एक वरीय पदाधिकारी ने अपना पक्ष भी रखा था। इसके बावजूद पूरा मामला पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है।

हालांकि, पुलिस को नितेश का सुसाइडल नोट भी नहीं मिला है और न ही उसके भाई ने भी किसी पर सीधे आरोप लगाया है। इससे पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है।

उल्लेखनीय है कि नितेश टाटानगर पोस्ट ऑफिस में वर्ष 2018 से ही काम कर रहा था। वह परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित राजू बगान में किराये के मकान में रहता था।

गत गुरुवार की देर शाम घर में काम करने वाली पहुंची तो उसने नितेश के घर का दरवाजा बंद पाया।

उसके काफी खटखटाने से भी जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी पास-पड़ोस के लोगों को दी गयी। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां कमरे के भीतर नितेश फंदे से लटका पाया गया।v

Share This Article