Homeझारखंडगढ़वा में दो पक्षों के बीच मारपीट, गर्भवती समेत तीन लोग घायल

गढ़वा में दो पक्षों के बीच मारपीट, गर्भवती समेत तीन लोग घायल

Published on

spot_img

गढ़वा: डंडई थाना क्षेत्र के बैरियादामर गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक गर्भवती महिला समेत एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

घायलों में नेसार अंसारी, पत्नी हसबीना खातून तथा उसकी भाभी बदरून बीवी पति सोहराब अंसारी शामिल हैं। इनमें हसबीना खातून की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गर्भवती सदर अस्पताल में भर्ती

हसबीना खातून गर्भवती है। उसके पेट में गंभीर चोट लगी है। उसका बायां हाथ भी हंसिया से जख्मी हुआ है। सदर अस्पताल में हसबीना का इलाज चल रहा है, जबकि बदरुन बीबी सीएचसी मेराल में भर्ती है।

बताया गया है कि नेसार अंसारी और उसके गांव के जैनुल अंसारी के बीच पहले से ही भूमि विवाद चल रहा है। विवादित भूमि में नेसार अंसारी ने अरहर का फसल लगाया था।

बताया गया कि शनिवार की सुबह जैनुल अंसारी, उसकी पत्नी नूरैशा बीवी तथा भाई नूर मोहम्मद अंसारी उक्त अरहर के फसल को काट रहे थे।

उधर, घूमने निकली हसबीना खातून ने फसल काटते देखकर उन्हें मना किया। इसके बाद दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। देखते ही देखते दो ओर से मारपीट होने लगी।

जैनुल अंसारी और उसके परिवार वालों ने मिलकर हसबीना को हंसिया और डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे बदरुन बीबी और नेसार अंसारी को भी दूसरे पक्ष के लोगों ने पीटकर घायल कर दिया।

बदरुन बीबी की पीठ में हंसिया से प्रहार कर जख्मी किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष उक्त भूमि पर अपना दावा करते हैं।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

भूमि को लेकर वर्ष 2020 में भी मारपीट की घटना हुई थी। इधर, पीड़ित पक्ष ने मारपीट को लेकर डंडई थाना में जैनुल अंसारी, नुरैशा बीबी तथा नूर मोहम्मद अंसारी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...

खबरें और भी हैं...