रांची में सरेआम चाकू से गोदकर हत्या की कोशिश कर रहा था युवक, पकड़ा गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू में बुधवार रात एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को रिम्स अस्पताल पहुंचाया।

रांची यूनिवर्सिटी की छात्रा ने फैकल्टी पर लगाया मोबाइल में अश्लील बात करने का आरोप, छात्रा के भाई ने फैकल्टी की कर दी जमकर पिटाई

जहां उसका इलाज चल रहा है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कडरू क्षेत्र में मनु राम ने रघु मछुआ को चाकू मारकर घायल कर दिया है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मनु राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद का कारण मामूली बहस बाजी था। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article