Homeझारखंडझारखंड : जहाज पर 14 ट्रकों में लोड था पत्थर, अनियंत्रित होकर...

झारखंड : जहाज पर 14 ट्रकों में लोड था पत्थर, अनियंत्रित होकर पलटा, आठ लोगों ने तैरकर बचाई जान, दो लापता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के साहिबगंज और बिहार (Jharkhand-Bihar) के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में चलने वाला एक मालवाहक जहाज गुरुवार रात अनियंत्रित हो गया।

जहाज पर करीब 14 ट्रकों में स्टोन (पत्थर) लोड था। इसके साथ सभी ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर भी इसमें सवार थे।

हादसे में जहाज के स्टाफ के साथ ट्रकों के ड्राइवर-खलासी सहित 10 लोगों की आशंका जताई जा रही थी।

जहाज प्रबंधन का कहना है कि आठ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। जहाज साहिबगंज से मनिहारी की तरफ जा रहा था।

इस संबंध में जहाज में सवार कैप्टन अमर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि जहाज पर कुल 14 ट्रक लोड थे। एक ट्रक का टायर फट गया।

इस कारण वह अनियंत्रित होकर नदी की बीच धार में गिर गया। इसके साथ चार और ट्रक गिर गए। बाकी बचे ट्रकों को लेकर जहाज किनारे पर पहुंचा।

झारखंड-बिहार के बीच गंगा नदी में हादसा, स्टाफ के साथ नदी में गिरे स्टोन से भरे 5 ट्रक, 10 लापता - accident in river ganga between jharkhand bihar | Bihar News

नौ ट्रक जहाज पर पलट गए हैं

नौ ट्रक जहाज पर पलट गए हैं, जबकि पांच ट्रक गंगा के बीच धार में डूबे हुए हैं। ट्रकों की तलाश और लापता लोगों के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

साहेबगंज जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि गुरुवार दोपहर ये जहाज रवाना हुआ था। नदी के अंदर कुछ दूर जाने पर इसमें खराबी आई।

जहाज में मौजूद लोगों ने इसे ठीक किया। इसके बाद बैलेंस बिगड़ने से पांच ट्रक नदी में गिर गए। लापता लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे की जांच करवाई जाएगी।

झारखंड : जहाज पर 14 ट्रकों में लोड था पत्थर, अनियंत्रित होकर पलटा, आठ लोगों ने तैरकर बचाई जान, दो लापता

हादसा समदा घाट से मनिहारी के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि जहाज में खराबी की वजह से यह देरी से रवाना हुआ। देर रात तक वो अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका था। रात 12:00 बजे के करीब ये हादसा हुआ है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव और राहत के लिए साहिबगंज प्रशासन सक्रिय है। एनडीआरएफ से मदद मांगी गई है।

देवघर से एनडीआरएफ की एक टीम साहिबगंज के लिए रवाना हो चुकी है। हादसे में लापरवाही भी नजर आ रही है।

झारखंड : जहाज पर 14 ट्रकों में लोड था पत्थर, अनियंत्रित होकर पलटा, आठ लोगों ने तैरकर बचाई जान, दो लापता

प्रशासन की ओर से घाट पर पुलिस चौकी बनाई गई है। यह आने-जाने वाले मालवाहक जहाजों की निगरानी करते हैं। जांच के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है।

उल्लेखनीय है कि गत 25 फरवरी को झारखंड के जामताड़ा जिले के बराकर नदी में नाव पलटने से 16 से ज्यादा लोगों डूब गए थे।

झारखंड : जहाज पर 14 ट्रकों में लोड था पत्थर, अनियंत्रित होकर पलटा, आठ लोगों ने तैरकर बचाई जान, दो लापता

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

खबरें और भी हैं...