विधायकों ने बंधु तिर्की से की मुलाकात, कहा- इस कठिन घड़ी में हम आपके साथ

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सीबीआई (CBI) कोर्ट का फैसला आने के बाद बुधवार को जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, भाजपा के सारठ विधायक रणधीर सिंह आदि ने बंधु तिर्की से मिलकर उन्हें सांत्वना दी एवं कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर तीनों विधायकों ने कहा कि इस कठिन घड़ी में हम आपके साथ हैं। कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

इरफान अंसारी ने कहा कि बंधु तिर्की झारखंड की राजनीति के एक मजबूत स्तम्भ हैं, वो गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों की आवाज़ हैं।

सीबीआई कोर्ट ने बंधु तिर्की को तीन साल की सजा और तीन लाख रुपये का जुर्माना सुनाया है

विधानसभा में वो हमेशा जनहित के मुद्दों को पूरी मज़बूती से उठाते रहे हैं लेकिन अब सदन में उनकी आवाज़ की कमी खलेगी।

उमाशंकर अकेला ने कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान करता हूं। हाई कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी। बंधु तिर्की राज्य के वरिष्ठ एवं सर्वमान्य नेता हैं।

उनकी कमी हम सभी को विधानसभा में खलेगी। रणधीर सिंह ने कहा कि आप हम सभी का बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन करते हैं।

राज्य हित से जुड़े विषयों अक्सर हमारी चर्चा होती है। विधानसभा सत्र के दौरान भी हम कठिन विषयों पर एक दूसरे से चर्चा कर उसका हल निकालते थे।

अदालत के फैसले से थोड़ी चिंता जरूर हुई है लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि बंधु दा को न्याय जरूर मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई कोर्ट ने बंधु तिर्की को तीन साल की सजा और तीन लाख रुपये का जुर्माना सुनाया है।

Share This Article