झारखंड विधानसभा के अपर सचिव बिनय कुमार सिंह हुए सेवानिवृत्त

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के अपर सचिव बिनय कुमार सिंह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये।

विधानसभा सचिवालय के सेंट्रल हॉल में उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने 9 जून 1980 को बिहार विधानसभा में सहायक के रूप में अपना योगदान दिया था।

इसके बाद 6 अगस्त 2004 को कैडर विभाजन के बाद अवर सचिव के पद पर झारखंड विधानसभा में उन्होंने योगदान दिया। प्रोन्नति पाते हुए 31 अक्टूबर 2013 को वे अपर सचिव बने।

झारखंड विधानसभा सचिवालय में उन्हें प्रभारी सचिव के रूप में भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ।

प्रभारी सचिव के पद पर रहते हुए बिनय कुमार सिंह 2016 में 62वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक में भाग लेने लंदन गये थे।

2017 में उन्होंने बांग्लादेश के ढाका में हुए 63वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की बैठक में भी भाग लेते हुए सभा सचिव के रूप में दायित्व का निर्वहन किया था।

Share This Article