Homeझारखंडजयश्री सोरेन ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ़, कहा- उनके आसपास...

जयश्री सोरेन ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ़, कहा- उनके आसपास के लोग कर रहे गड़बड़ी

Published on

spot_img

रांची: दुर्गा सोरेन सेना (डीएसएस) प्रमुख और विधायक सीता सोरेन की बेटी जयश्री सोरेन ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उनके आसपास, जो उनके सलाहकार हैं, वह लोग गड़बड़ कर रहे हैं।

ऐसे लोग सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। जयश्री सोरेन बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

जल, जंगल और जमीन की लूट हो रही है

उन्होंने कहा कि राज्य में जल, जंगल और जमीन की लूट हो रही है। सरकार को अपने आसपास मौजूद भ्रष्ट पदाधिकारियों और टीम की वास्तविकता को परखना होगा एवं कदम उठाना होगा, ताकि इस पर रोक लग सके।

सरकार के आसपास मौजूद लोगों के चलते झारखंड राज्य गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य के मसले पर अच्छा नहीं कर पा रहा। 20 साल से इन विषयों पर अब भी झारखंड फिसड्डी राज्यों में अगुआ है।

संगठन के पहले राज्यस्तरीय सम्मेलन में दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि डीएसएस केंद्रीय कमेटी का विस्तार किया गया है।

केंद्रीय कमेटी में अध्यक्ष जयश्री सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन, मुख्य पर्यवेक्षक सह प्रधान महासचिव बिरसा हांसदा, महासचिव सह प्रवक्ता सदानंद सिंह, महासचिव सुनील कुमार, उपाध्यक्ष फिरोज मांझी, उपाध्यक्ष संतोष नायक, उपाध्यक्ष अर्जुन हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष शहंशाहा खान, सचिव ओम प्रकाश मांझी शामिल हैं।

सचिव शिवलाल मरांडी, संदीप कुमार, अशोक हेम्ब्रम, प्रवक्ता रवींद्र सिंह, प्रवक्ता शेरू कुरैशी सहित कार्यकारिणी सदस्य में उज्ज्वल भगत, नायक, हरि सिंह, जयदेव हांसदा, शकील अंसारी, सुदर्शन दीपक महतो आदि शामिल हैं। इसके अलावा कुछ जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गयी है।

spot_img

Latest articles

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी, इजरायल ने मानी शर्तें, अब हमास की बारी

US President Trump gave a stern warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को...

खबरें और भी हैं...