झारखंड : NIA ने फरार महिला सुनीता देवी पर रखा एक लाख का इनाम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने फरार महिला मानव तस्कर के खिलाफ इनाम की घोषणा की है। एनआइए ने शनिवार को बताया कि इनाम की घोषणा सुनीता देवी पर की गई है।

उसपर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई है। यह पहला मौका है जब झारखंड में किसी मानव तस्कर के ऊपर इनाम की घोषणा की गई है।

उल्लेखनीय है कि सुनीता देवी जेल में बंद मानव तस्कर पन्ना लाल महतो की पत्नी है। सुनीता देवी खूंटी जिले के मुरहू की रहने वाली है।

एनआइए ने कांड संख्या 09/2020 में मोस्ट वांटेड घोषित किया है। झारखंड में मानव पन्ना लाल के खिलाफ खूंटी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में छह अगस्त, 2018 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एनआइए ने इसी प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए दो मार्च, 2020 को मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर एनआइए ने कांड संख्या 1/2020 दर्ज किया है।

आदिवासी बच्चों और गरीब परिवार को निशाना बनाया जाता था

उल्लेखनीय है कि 18 जून, 2019 को खूंटी पुलिस ने पन्ना लाल को गिरफ्तार किया था। पन्ना लाल और उसकी पत्नी सुनीता देवी साल 2003 से ही मानव तस्करी कर रहे थे।

मानव तस्करी कर पति- पत्नी ने लगभग 100 करोड़ की संपत्ति बनायी है। पति-पत्नी झारखंड और ओड़िशा से बच्चों की तस्करी करते थे।

बच्चों को काम दिलाने के नाम पर बाहर ले जाकर बेचा जाता था। इसके लिए सुदूरवर्ती इलाकों के आदिवासी बच्चों और गरीब परिवार को निशाना बनाया जाता था।

Share This Article