देवघर त्रिकुट रोपवे : CM हेमंत सोरेन रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी जवानों और पन्नालाल को करेंगे सम्मानित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: देवघर के त्रिकुट रोपवे ट्रालियों में फंसे लोगों के रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी लोगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मानित करेंगे।

सम्मानित होने वालों में एयरफोर्स, इंडियन आर्मी, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, जिला प्रशासन के लोग शामिल हैं।

इसके अलावा स्थानीय लोगों के साथ-साथ जान जोखिम में डालकर फंसे हुए लोगों की जान बचाने वाले पन्नालाल को भी मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

11 लोगों को मौत के मुहं से निकाल लिया था

उल्लेखनीय है कि देवघर के त्रिकुट पर्वत पर रोपवे ट्रालियों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में रोपवे मेंटेनेंस कर्मचारी पन्नालाल उर्फ पान पंजियार की अहम भूमिका रही है।

उन्होंने दर्जनों लोगों को अपने कंधे पर उठाकर चार किलोमीटर दूर तक सुरक्षित पहुंचाया।

बताया जाता है कि सेना के ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही त्रिकुट के समीप बसडीहा गांव निवासी पन्नालाल पंजियार और उसके साथियों ने ट्रॉली में फंसे 11 लोगों को मौत के मुहं से निकाल लिया था, वह भी मात्र रस्सी और कुर्सी के सहारे।

Share This Article