google-site-verification: googleee58b3acea20f254.html
Homeझारखंडरांची बाल सुधार गृह में मारपीट, तीन बाल कैदी घायल, प्राथमिकी दर्ज

रांची बाल सुधार गृह में मारपीट, तीन बाल कैदी घायल, प्राथमिकी दर्ज

Published on

spot_img

रांची: रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में सोमवार देर शाम दो गुटों में वर्चस्व के लिए हुई मारपीट में तीन बाल कैदी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को प्राथमिक दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम एक गुट के बाल कैदियों ने दूसरे गुट के कैदियों से कुछ सामान की मांग की थी। दूसरे गुट के कैदियों ने सामान देने से इंकार कर दिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

दोनों गुटों की ओर से कुर्सी, टेबल और लाठी डंडे चलने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद तीन थानों सदर थाना, खेलगांव थाना और मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ।

इस मामले में आज प्राथमिकी दर्ज की गई है

बताया गया है कि इस बार वर्चस्व के लिए दोनों गुट भिड़ गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के लिए उन्हें कैदियों को रोक पाना मुश्किल था। थाना प्रभारी ने बताया कि यह वारदात सोमवार देर शाम को हुई थी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में आज प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व 22 फरवरी को सुबह में बंदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें कई कैदी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इन्हें रिम्स भेजा गया था। इसके बाद कुछ बाल बंदियों को दूसरे रिमांड होम में शिफ्ट किया गया था।

spot_img

Latest articles

बोकारो में भारी बारिश से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, दो रेडियल गेट खोले गए

Jharkhand Weather Update: बोकारो जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी...

झारखंड में तीन ASI को मिला सब इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन, रामगढ़ में अनिल कुमार सम्मानित

 Jharkhand Police Promotion: झारखंड पुलिस ने तीन सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को पुलिस अवर...

बोकारो में बालू माफियाओं पर पुलिस की सख्ती, क्राइम कंट्रोल एक्ट-2023 के तहत कार्रवाई का प्लान

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनकी...

बोकारो में पेट्रोल पंप से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Bokaro Crime News: बालीडीह थाना पुलिस ने बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में...

खबरें और भी हैं...