लालू प्रसाद को जमानत मिलने पर राजद में खुशी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को हाई कोर्ट से जमानत मिलने पर प्रदेश राजद के नेताओं में खुशी है।

प्रदेश राजद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव और प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने लालू यादव को जमानत मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।

नेताओं ने कहा कि हम सभी को न्यायालय पर विश्वास और भरोसा था। आज लालू प्रसाद यादव को न्याय मिला है। इस निर्णय का हम सब स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस न्याय से हम सभी लोगों में खुशी है। राजद परिवार में इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकती।

लालू यादव को जमानत मिलने पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घूरन राम, युवा के अध्यक्ष रंजन कुमार, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार आदि नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Share This Article