खूंटी में मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच नाबालिग निरुद्ध

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: तपकारा थाना क्षेत्र में गत बुधवार की देर रात 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपितों को निरुद्ध किया है। सभी आरोपितों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

इस मामले में आरोपित एक नाबालिग फरार है। सभी आरोपितों की उम्र नौ से 15 साल के बीच है।

जानकारी के अनुसार तोरपा प्रखंड के एक गांव में बुधवार की रात शादी थी। शादी समारोह में उक्त बच्ची भी गयी थी।

आरोपितों को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया

समारोह के दौरान ही 10 वर्षीय बच्ची की कुछ नाबालिग लड़कों से कहासुनी हो गयी। रात में लड़की अकेले अपने गांव लौट रही थी।

सभी छह नाबालिग लड़के उसे पकड़कर सुनसान स्थान पर ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी अपने स्वजनों को दी। दूसरे दिन गांव में पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गयी लेकिन बात नहीं बनने पर तपकारा थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपितों को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

Share This Article