रांची में हुए सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग NH-75 पर कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत भरंडिया के समीप गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक, बंदगांव प्रखंड के हुड़ांगदा पंचायत अंतर्गत ईचाहातु ग्राम निवासी परशुराम पुर्ती और गांव के ही वृंदावन सुंडी मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

इसी दौरान बदगांव घाटी में भरंडिया के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है

हादसे में घटनास्थल पर ही परशुराम पुर्ती की मौत हो गयी, जबकि वृदावन सुंडी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद भरंडिया गांव के लोगों ने इस घटना की सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल वृंदावन सुंडी को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article