Homeझारखंडझारखंड लौटे श्रीलंका से श्रमिक, सरकार का जताया आभार

झारखंड लौटे श्रीलंका से श्रमिक, सरकार का जताया आभार

Published on

spot_img

गिरिडीह: श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 मजदूरों की शुक्रवार को सकुशल वतन वापसी हुई। इसके लिए श्रमिकों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।

बताया गया कि सभी 19 मजदूर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो एयरपोर्ट से शुक्रवार सुबह 3:10 बजे उडान भरने के बाद सुबह 4:40 बजे चेन्नई पहुंचे।

शुक्रवार पूर्वाह्न 11:45 बजे चेन्नई से दोपहर दो बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट उतरकर सड़क मार्ग से अपने-अपने घर पहुंचे।

घर पहुंचने पर परिजनों ने खुशी जताते हुए कहा कि ज्यादा पैसों की लालच में आकर दलालों के कहने पर श्रीलंका चले गये लेकिन वहां उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ।

मजदूरों की वतन वापसी

उल्लेखनीय है कि गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद जिले से ताल्लुक रखने वाले 19 मजदूर पिछले फरवरी माह में वह कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी में काम करने श्रीलंका गये थे।

कंपनी के अधिकारियों के द्वारा उनका वेतन देने में आनाकानी की जाने लगी। परेशानी को देखते हुए सभी मजदूरों ने सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली को पीड़ा बताई।

सिकन्दर अली के प्रयास से राज्य सरकार ने पहल करते हुए सभी मजदूरों की वतन वापसी कराई।

श्रीलंका से लौटे मजदूरों में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखण्ड के बनपुरा निवासी वकील महतो, कारू अंसारी, अब्दुल अंसारी, अख्तर अंसारी, फिरोज आलम, छत्रधारी महतो, देवानंद महतो, सहदेव महतो, रामचंद्र कुमार, ढिबरा निवासी प्रसादी महतो, घाघरा निवासी प्रदीप महतो एवं तुलसी महतो तथा तारानारी निवासी कोलेश्वर महतो के अलावा सरिया प्रखण्ड के चिचाकी निवासी तिलक महतो एवं राजेश महतो तथा डुमरी प्रखण्ड के टिंगरा निवासी महेश महतो शामिल हैं।

इनके अलावा धनबाद जिले के तोपचांची प्रखण्ड के गोमो निवासी मनोज कुमार और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखण्ड के भलुवा निवासी मजदूर नागेश्वर महतो, देवेन्द्र महतो शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की शिक्षक नियुक्ति में देरी पर जताया असंतोष, 2 जुलाई को अगली सुनवाई

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने 26,001 शिक्षक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में देरी को...

उषा मार्टिन के MD राजीव झंवर ने CBI कोर्ट में सरेंडर किया पासपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के चर्चित घाटकुरी आयरन ओर खनन घोटाले में उषा मार्टिन के...

सुनील यादव की याचिका पर PMLA कोर्ट में सुनवाई, ED को 8 जुलाई तक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

Ranchi News: साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध खनन और मनी...

झारखंड में मूसलधार बारिश पर CM हेमंत सोरेन की अपील

Jharkhand News: झारखंड में मानसून (Monsoon) की शुरुआत से ही मूसलधार बारिश (Torrential Rainfall)...

खबरें और भी हैं...