Homeझारखंडझारखंड : जीते जी परिजनों ने प्यार का किया विरोध, मरने के...

झारखंड : जीते जी परिजनों ने प्यार का किया विरोध, मरने के बाद शवों की कराई शादी

spot_img

घाटशिला: जिंदा रहते तो परिजनों ने प्रेमी जोड़े के प्यार का विरोध किया, लेकिन दोनों ने जब अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली तो दोनों के परिवारों को उनके नहीं होने का एहसास हुआ।

दोनों के आत्महत्या कर लेने के बाद उनके शवों का विवाह कराया गया। यह मामला झारखंड के घाटशिला के आदिवासी क्षेत्र के नरसिंहगढ़ पंचायत की है।

यहां के लक्ष्मण सोरेन और सलमा किस्कू लंबे समय से एक-दूसरे प्यार करते थे। लेकिन दोनों की आपस में रिश्तेदारी होने के चलते उनके परिवारों को उनका प्यास मंजूर नहीं था।

इसी बात से व्यथीत होकर दोनों एक दिन ट्रेन के आगे आकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इसके बाद दोनों के परिवारों ने आदिवासी रीति-रिवाज से दोनों के शवों का विवाह करवाया। यह मामला काफी चर्चा में है।

विवाह कराने के बाद किया गया अंतिम संस्कार

सलमा के पिता मेघराय किस्कू ने लक्ष्मण के पिता माघा सोरेन और वहां के ग्राम प्रधानों से कहा कि उनकी बेटी को बहू के रूप में स्वीकारते हुए विवाह के बाद अंतिम संस्कार किया जाए।

इसके बाद माघा सोरेन ने दोनों शवों का आदिवासी परंपरा और विधि विधान से विवाह कराया।

फिर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक-मृतका के पिता व परिवार वालों ने भविष्य में इस घटना को लेकर किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं करने का भरोसा भी दिलाया।

परीक्षा देने का कहकर घर से निकली थी

कश्मीर में काम करने वाला लक्ष्मण घटना से 10 दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। जबकि सलमा किस्कू नौवीं कक्षा में अभी अध्ययनरत थी।

गुरुवार को ही वह सुबह में परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन घर नहीं लौटी और रविवार को दोनों के शव रेलवे लाइन से बरामद किए गए।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...