Homeविदेशगर्लफ्रेंड अलीना फिर से हुई गर्भवती, पुतिन हैरान

गर्लफ्रेंड अलीना फिर से हुई गर्भवती, पुतिन हैरान

spot_img
spot_img
spot_img

मास्को :यूक्रेन पर हमले की रणनीति बना रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कई पर मोर्चे पर जूझना पड़ रहा है।

38 साल की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा के एक बार फिर से गर्भवती होने से पुतिन हैरान हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट में सामने आ रही है।

पूर्व ओलंपियन जिमनास्ट अलीना के दो बच्चे पहले से ही हैं। हालांकि इस साल अक्टूबर में 70 साल के होने जा रहे पुतिन अब और बच्चे नहीं चाहते। इसी कारण से इस खबर से वो खासे हैरान परेशान बताए जा रहे हैं।

रूसी न्यूज चैनल जनरल एसवीआर टेलिग्राम ने यह खुलासा किया है कि अलीना फिर से गर्भवती हैं। सूत्रों के मुताबिक पुतिन को जब अलीना के गर्भवती होने की सूचना दी गई तब वह लाल चौक पर रूस के विक्ट्री डे परेड की तैयारी कर रहे थे।

पुतिन पहले ही पत्नी से तलाक ले चुके हैं।रूसी चैनल ने कहा कि पुतिन को जानकारी मिली है कि उनकी गर्लफ्रेंड एक बार फिर से गर्भवती हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह योजना के मुताबिक नहीं है।

अलीना रूस में एक मीडिया ग्रुप की बॉस हैं

पुतिन ने अभी तक यह नहीं माना है कि अलीना के साथ उनका कोई रिश्ता है। अलीना रूस में एक मीडिया ग्रुप की बॉस हैं और इससे पहले कहा जा रहा था कि वह स्विटजरलैंड में रह रही हैं।

एक स्थानीय अखबार ने खुलासा किया था कि अलीना को साल 2015 में स्विटजरलैंड में और साल 2019 में मास्को में दो बेटे हुए थे। यूक्रेन की जंग के बीच अब अलीना पर भी यूरोपीय देशों के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है।

खेल से रिटायर होने के बाद अलीना राजनीति में आ गईं। यही नहीं अलीना पुतिन की यूनाइटेड रसिया पार्टी से सांसद बनीं। रिपोर्ट के अनुसार पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना ने एक मैगजीन के लिए अपनी सेमी न्यूड तस्वीर खिंचवाई थी।

अलीना ने सिंगर बनने की भी काफी कोशिश की थी, लेकिन सफल न हो सकीं। साल 2007 से 2014 तक अलीना रूसी संसद के निचले सदन की डिप्टी स्टेट ड्यूमा रह चुकी हैं।

इसके अलावा अलीना सितंबर 2014 में रूस के नेशनल मीडिया ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की चेयरवुमेन पद पर नियुक्त की गई थीं।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...