Latest Newsबिहारमुजफ्फरपुर की शाही लीची का स्वाद चखेंगे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री

मुजफ्फरपुर की शाही लीची का स्वाद चखेंगे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा और कई माननीय इस साल मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर के जर्दालु आम का स्वाद चखेंगे।

लीची और आम की सौगात दिल्ली भेजने की तैयारी भी प्रारंभ हो गई है।मंत्रिमंडल सचिवालय ने मुजफ्फरपुर और भागलपुर जिला प्रशासन को इसकी तैयारी का आदेश दिया है।

शाही लीची और भागलपुर से जदार्लु आम के एक-एक हजार पॉकेट दिल्ली भेजने की तैयारी की

दोनों जिला प्रशासन से कहा गया है कि मुजफ्फरपुर से शाही लीची और भागलपुर से जदार्लु आम के एक-एक हजार पॉकेट दिल्ली भेजने की तैयारी की जाए।

जिला प्रशासन अब बागों का निरीक्षण कर उसमे से लीची और आम का चुनाव करेगा, उसके बाद माननीयों को भेजा जाएगा।

बिहार के चर्चित और प्रसिद्ध सौगात राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सहित सभी केंद्रीय मंत्री, सभी केंद्रीय राज्य मंत्री, सभी सांसद, कैबिनेट सचिव व सचिव स्तर के अधिकारी को भेजे जाएंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, करीब एक सौ पॉकेट भेजने की तैयारी की जा रही है, जिसमें प्रति पॉकेट करीब 2.500 किलो ग्राम लीची और 15 से 20 जर्दालु आम का पैकेट तैयार किया जाएगा।

स्थानीय अधिकारी इन सौगातों को लेकर दिल्ली जाएंगे। आदेश के बाद जिला प्रशासन ने दिल्ली भेजी जाने वाली लीची की तलाश शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही खास किस्म की लीची होती है, जो रसीली और मीठी होती है।

spot_img

Latest articles

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर...

शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से फ्लोरेंस ग्रुप ने कभी नहीं किया समझौता : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से कभी...

खबरें और भी हैं...