पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास और जनसेवा के लिए स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र के योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा और बिहार को तरक्की के पथ पर ले गए।


