झारखंड : चक्रवाती तूफान ‘असानी’ पड़ा कमजोर, Yellow Alert जारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मौसम वैज्ञानिक सह प्रभारी निदेशक मौसम विज्ञान विभाग अभिषेक आनंद ने मौसम पूर्वानुमान लगाते हुए बताया कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के कई हिस्सों में चक्रवार्ती तूफान असानी का प्रभाव देखा जा सकता है।

इस दौरान बंगाल की खाड़ी से नमी झारखंड की ओर बढ़ रही है। इस अवधि में हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से चल रही है।

13 मई को चक्रवार्ती तूफान ‘असानी’ का असर कम होगा और यह कमजोर होता जाएगा। मौसम विभाग ने तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

जिसके तहत झारखंड के मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा के अलावा उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ सहित साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

रांची के मौसम मिजाज

‘असानी’ चक्रवार्ती तूफान के कारण बुधवार को रांची के मौसम में थोड़ी सी बदलाव देखी गई। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

इस समय रांची में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 24 घंटों के अंतराल में कहीं-कहीं बारिश हुई।

सबसे ज्यादा बारिश 129.2 मिलीमीटर धनबाद में दर्ज की गई। जबकि सबसे उच्चतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस डालटेनगंज में दर्ज हुई।

Share This Article