Homeझारखंडपंचायत चुनाव 2022 : झारखंड के इन 8 जिलों में कल फिर...

पंचायत चुनाव 2022 : झारखंड के इन 8 जिलों में कल फिर से होगा मतदान

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में 14 मई को पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के तहत 21 जिलों के 72 प्रखंडों में पहले चरण का मतदान हुआ। इसमें 68.15 फीसदी वोट डाले गये।

अब राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के आठ जिलों में फिर से मतदान कराने का फैसला लिया है। मतपत्रों में गड़बड़ी के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने आठ जिलों के 26 बूथों पर 16 मई (सोमवार) को पुनर्मतदान का फैसला लिया है।

इन जिलों के अलग-अलग सेंटरों में तरीके से चुनाव संबंधी गतिविधियों को अमली जामा नहीं पहनाए जाने की शिकायत आयी थी।

इसे देखते आयोग ने 16 मई (सोमवार) को सुबह 7 बजे से फिर पुनर्मतदान कराने का फैसला कराया है।

जिन जिलों में चुनाव कराने का फैसला लिया गया है, वे हैं- हजारीबाग, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गोड्डा, बोकारो।

पंचायत चुनाव 2022 : झारखंड के इन 8 जिलों में कल फिर से होगा मतदान

इन 8 जिलों के 26 बूथों पर सुबह 7 बजे से फिर से होगा मतदान, जानें कहां-कहां पड़ेंगे फिर से वोट

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में मुखिया पद के लिए 14 बूथों पर 16 मई को पुनर्मतदान होगा।

गढ़वा जिले के रंका में 1 बूथ पर पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा वोटिंग होगी।

चतरा के प्रतापपुर में 1 बूथ पर वार्ड सदस्य के लिए फिर से चुनाव कराया जायेगा।

सिमडेगा के केरसई में 1 बूथ पर पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा वोटिंग होगी।

सरायकेला के चांडिल में 2 बूथों पर पंचायत समिति सदस्य के लिए पुनर्मतदान कराया जायेगा।

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में 3 बूथों पर जिला परिषद सदस्य व मुखिया एवं गोइलकेरा के 1 बूथ पर पंचायत समिति सदस्य पद पर दोबारा वोटिंग होगी।

गोड्डा के पोड़ैयाहाट के 1 बूथ पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के लिए दोबारा मतदान कराया जायेगा।

बोकारो के गोमिया में 2 बूथों पर पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान कराया जायेगा।

झारखंड में पंचायत चुनाव चार चरणों में पूरा किया जायेगा। अंतिम चरण के लिए वोट 29 मई को वोट डाले जाने है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...