Homeझारखंडरांची में सफाईकर्मी को थप्पड़ मारने वाले CO के खिलाफ जांच तेज,...

रांची में सफाईकर्मी को थप्पड़ मारने वाले CO के खिलाफ जांच तेज, DC ने सौंपी जांच रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: बरियातू में सफाई कर्मी (sweeper) को थप्पड़ मारने के मामले में नामकुम के सीओ विनोद प्रजाति के खिलाफ जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है। मामला 14 मई का है।

जांच रिपोर्ट रांची के उपायुक्त रवि रंजन ने राजस्व विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इसमें उन्होंने सर्किल ऑफिसर के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी अनुशंसा की है।

इसके बाद सीओ विनोद प्रजापति को दोषी पाया गया

बता दें कि CM हेमंत सोरेन की ओर से जांच के निर्देश देने के बाद अपर समाहर्ता को इसका जिम्मा सौंपा गया था।

इसके बाद अपर समाहर्ता ने अपने ऑफिस में सफाईकर्मी को बुलाकर पूरी मामले की जानकारी ली थी। इसके बाद CO विनोद प्रजापति को दोषी पाया गया।

सफाईकर्मियों ने जताया विरोध

सोमवार को शहर की एक सड़क पर ट्रैफिक जाम था। CO इसी सड़क से गुजर रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे कचरा ढोनेवाली नगर निगम की गाड़ी थी।

सीओ की गाड़ी जाम में फंसी तो उन्होंने इस गाड़ी पर सवार सफाईकर्मी पिंटू कच्छप पर गुस्सा उतारा। उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।

इस घटना के विरोध के नगर निगम के सफाईकर्मियों ने सोमवार को बरियातू थाना पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने सीओ के खिलाफ शिकायत की, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की।

Video हुआ था वायरल

इस बीच सफाईकर्मी की पिटाई का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित कई लोगों ने ट्वीट कर सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मंगलवार शाम सीएम हेमंत सोरेन ने आरोपी अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...