शादी का झांसा देकर रांची और कोलकता में फौजी ने युवती से बनया शारीरिक संबंध, प्राथमिकी दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले के बालीडीह थाना इलाके के एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने कोलकता के दक्षिणेश्वर आर्मी कैंप में कार्यरत जवान सुकेश कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

युवती ने जवान पर शादी का झांसा देकर पांच वर्षो तक यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोपी आर्मी जवान के परिजन सिटी थाना इलाके के दुंदीबाद बाजार के रहने वाले है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2018 में आर्मी जवान से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गया। इस बीच उसकी पोस्टिंग रांची के नामकुम आर्मी कैंट में हो गई।

कोलकता में भी उसे बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया

जहां पर वह अक्सर उसे बुलाता था और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। कई बार उससे शादी के संबंध में बात की, तो वह कहने लगा कि पहले बड़े भाई की शादी होगी।

उसके बाद वह शादी कर लेगा। आरोपी उसके घर भी आने लगा और उसके परिवार वालों को भी शादी करने का भरोसा दिया।

रांची के बाद जब उसकी पोस्टिंग कोलकता में हो गई। कोलकता में भी उसे बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया।

Share This Article