दुमका में हेमंत सरकार के पहले वर्षगांठ पर 1 अरब 66 करोड़ से अधिक की हुई परिसंपति का वितरण

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: हेमंत सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रदेश मुख्यालय सहित जिला मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम कर जरूरतमंदों के बीच करोड़ों की परिसंपति का वितरण किया गया।

सूबे के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाती एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने आउटडोर स्टेडियम में सरकार के प्रथम वर्षगांठ समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मंत्री द्वारा स्वीकृति पत्र, उद्घाटन, शिलान्यास सहित अन्य सामग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम में 1 अरब 66 करोड़, 10 लाख 43 हज़ार 900 रुपए के परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

करीब 188 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसकी कुल राशि 47 करोड़ 30 लाख 99 हज़ार 900 रुपए है।

वहीं 23 योजनाओं का उद्घाटन 29 करोड़ 51 लाख 98 हजार रूपए की लागत से की गई।

कुल 30377 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

वितरण हुई परिसंपति का कुल 89 करोड़ 27 लाख 46 हजार की लागत राशि है।

विभागों ने स्टॉल लगा योजनाओं की लोगों को दी जानकारी

सरकार के कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर परांपरागत रूप से विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुसूचिज जाति, जनजाति, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने किया।

समारोह स्थल पर एलईडी स्क्रीन में मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।

समारोह स्थल स्टेडियम में सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाये गए थे।

विभिन्न विभागों मयूराक्षी सिल्क, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कालाजार से संबंधित, दुमका पुलिस, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जेएसएलपीएस पलाशस्मार्ट, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, उद्योग विभाग, कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, झारखंड शिक्षा परियोजना एवं जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं।

लोग स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न विभागों के योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते दिखे।

जेएसएलपीएस के पलाश मार्ट एवं मयूराक्षी सिल्क के स्टॉल महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करते दिखा।

इन स्टालों पर महिलाओं की रुचि अधिक दिखी।

Share This Article