HomeझारखंडDAV कपिलदेव का प्राचार्य बुरा फंसा, गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी मार...

DAV कपिलदेव का प्राचार्य बुरा फंसा, गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी मार रही पुलिस, मामले से जुड़े कई सबूत भी मिटाने की हुई कोशिश

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: महिलाकर्मी का शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप में रांची डीएवी कपिलदेव (DAV Kapildev) के प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा इस बार बुरे फंस गए हैं। उन्हें स्कूल से निलंबित कर दिया गया है।

उनके स्थान पर डीएवी हेहल के प्राचार्य एमके सिन्हा को अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। जबकि आरोपी प्राचार्य अब भी फरार है। हालांकि पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है। कहा जा रहा है कि उसे जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

शिक्षकों से भी ली गई जानकारी

इधर, प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा पर लगे आरोपों को लेकर स्कूल प्रबंधन ने एक हाई लेवल कमेटी गठित की है, जिसमें झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल में डीएवी स्कूलों के प्राचार्यों को शामिल किया गया है।

कमेटी के सदस्यों ने स्कूल में 30 से अधिक शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों से एक-एक कर आरोपी प्राचार्य के बारे में जानकारी ली।

वहीं, 50 अन्य शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों से समयाभाव के कारण लिखित जानकारी मांगी गयी है। कमेटी पीड़िता से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस तेजी से कर रही है छापेमारी

डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा की गिरफ्तारी को लेकर धुर्वा, अरगोड़ा सहित अन्य सभावित जगहों पर छापेमारी की गयी है।

छापेमारी में अरगोडा थाना प्रभारी विनोद कुमार और टीम शामिल है। आरोपी प्राचार्य को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी प्राचार्य मनोज सिन्हा की पत्नी स्कूल पहुंची और और प्राचार्य का कक्ष खुलवाया था।

वह अपने साथ कुछ संदिग्ध चीजें ले गयीं, आरोप है कि उसने मामले से जुड़े कई सबूत भी मिटाने का प्रयास किया है।

उधर, डीएसपी जीतवाहन उरांव ने कहा कि ऑडियो और वीडियो मिले हैं। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि रिपोर्ट की प्रति डीएवी प्रबंधन को भेजी जायेगी।

spot_img

Latest articles

NH-33 पर छोड़ी गई बाइक से देसी रिवॉल्वर और जिंदा गोली बरामद…

RAMGARH : रामगढ़ की लाइफलाइन कही जाने वाली एनएच-33 पर नई सराय स्थित ट्रैफिक...

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...

खबरें और भी हैं...