Latest Newsझारखंडरांची में यहां चिकित्सक अपनी ही कर्मचारी का कर रहा था यौन...

रांची में यहां चिकित्सक अपनी ही कर्मचारी का कर रहा था यौन शोषण, अब महिला थाने पहुंची

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: एक दंत चिकित्सक पर उसके क्लीनिक में काम करने वाली एक महिला यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है।

आरोपी चिकित्सक डॉ. तंजीम हुसैन पुंदाग (Dr. Tanzeem Hussain Pundag) के ISM चौक के पास का रहने वाला है। पीड़िता ने उस पर आरोप लगाया है कि क्लीनिक में डॉक्टर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें भी किया करता था।

महिला ने दंत चिकित्सक (Dentists) पर मारपीट करने का भी मामला दर्ज कराया है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुद पर मामला दर्ज होने के बाद चिकित्सक ने भी महिला पर चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।

महिला का आरोप है कि वह तीन साल से डॉ तंजीम (Dr. Tanzeem) के ISM चौक स्थित क्लिनिक में काम करती थी।

काम के दौरान डॉक्टर उसके साथ घुल-मिल गया। बीच-बीच में वह उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने लगा।

विरोध करने पर वह उसे काम से निकालने की धमकी देता था। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस वजह से वह कुछ नहीं बोली।

इसी दौरान वह क्लिनिक में अकेले थी। बाकी सभी स्टॉफ घर चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर वह उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

इसके बाद वह उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। हाल के दिनों में डॉक्टर ने उसे बकाया वेतन का तीन हजार रुपया नहीं दिया था। इस वजह से वह उसके क्लिनिक से एक लैपटॉप (Laptop) लेकर निकल गई।

चिकित्सक ने भी दर्ज कराया केस

दूसरी ओर चिकित्सक ने भी अपने बचाव में महिला पर काउंटर केस (Counter Case) दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया हैकि पिछले दिनों क्लीनिक में किसी के नहीं होने का लाभ उठाकर महिला क्लीनिक से लैपटॉप चोरी कर ले भागी।

वह जब उसके पास पूछताछ के लिए तो उल्टे उन पर ही मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी। बहरहाल, इस मामले में परस्पर FIR दर्ज होने के बाद पुलिस सही बिंदुओं को तलाशने में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

Akhilesh Yadav Launches Scathing Attack: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद...

जवाहर भवन में श्रमिकों की आवाज़, कांग्रेस का राष्ट्रीय सम्मेलन

National Conference of Congress : दिल्ली स्थित जवाहर भवन में 22 जनवरी को कांग्रेस...

विधानसभा में बड़ा सियासी हंगामा, राज्यपाल के रवैये पर सरकार सख्त

Big Political Uproar in the Assembly : बेंगलुरु में गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा (Karnataka...

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, शादी के छह महीने बाद बुझ गया घर का चिराग

Young Man Death in Road Accident : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में...

खबरें और भी हैं...