HomeUncategorizedसोनिया गांधी Covid पॉजिटिव 8 जून को ED के सामने होंगी पेश

सोनिया गांधी Covid पॉजिटिव 8 जून को ED के सामने होंगी पेश

spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गुरुवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है।

सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी ने पिछले दिनों कई बैठकें की थी और वह जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोविड संक्रमित मिले हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक, सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव (Test Report Positive) आई है।

सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी ने फिलहाल खुद को आइसोलेट कर लिया है और उनका इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष 8 जून को ईडी के सामने पेश होंगी

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, चूंकि बड़ी संख्या में कांग्रेसियों और महिलाओं और शुभचिंतकों ने चिंता व्यक्त की है, हम कहना चाहते हैं कि वह बेहतर हैं और ठीक हो रही हैं। हम सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उन्हें और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले में तलब करने के एक दिन बाद गांधी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांग्रेस अध्यक्ष को 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होना है।

हालांकि, सुरजेवाला ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जैसा कि पहले भी बताया गया था, कांग्रेस अध्यक्ष 8 जून को ईडी के सामने पेश होंगी।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...