HomeझारखंडNIA की पलामू में कई जगहों पर छापेमारी

NIA की पलामू में कई जगहों पर छापेमारी

spot_img

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लेवी वसूली मामले में पलामू के कई जगहों में छापेमारी (Raid) की है।

बताया जा रहा है कि तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी मामले में एनआईए ने सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े लोगों के ठिकाने पर एनआईए ने पलामू के कई इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया।

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एनआईए की टीम सुजीत सिन्हा गिरोह के प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) के बारे में जानकारी लेने पलामू पहुंची थी।

एनआईए प्रियंका सिंह के अलावा सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े हुए आकाश राय उर्फ मोनू की भी जानकारी हासिल कर रही है।

एनआईए ने पलामू पुलिस से अपराध से जुड़े हुए मामला का दस्तावेज (Document) भी लिया है।

उग्रवादियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था

उल्लेखनीय है कि यह मामला लातेहार जिले के बालूमाथ थाने में 19 दिसंबर 2020 को दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है।

यहां सीसीएल के तेतरियाखाड़ कोलियरी में 18 दिसंबर 2020 को उग्रवादियों ने चार ट्रक और एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल को जला दिया था।

अनुसंधान के क्रम में पता चला कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साहू (Sujit Sinha and Aman Sahu) ने टीएसपीसी और पीएलएफआई उग्रवादियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

spot_img

Latest articles

जमशेदपुर में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन, SI सुनील कुमार दास निलंबित, 1 लाख मांगने का आरोप

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कदमा थाना के...

झारखंड में 15 जून से गर्मी से राहत, मानसून 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद

RANCHI NEWS: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को 15...

रांची में ट्रैफिक जाम पर IG का सख्त रुख, स्कूल टाइम में बच्चों के लिए खास इंतजाम

Ranchi News: IG मनोज कौशिक ने शुक्रवार को रांची जिला के सभी पुलिस अधिकारियों...

खबरें और भी हैं...