सावधान! झारखंड में फिर बढ़ने लगे कोरोना पॉजिटिव मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार धीरे धीरे एक बार फिर बढ़ रही है।

राज्य में कोरोना के 39 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 18 केस सक्रिय है। हालांकि राज्य के 20 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है।

शुक्रवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से एक भी मरीज स्वस्थ नहीं हुए हैं।

रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है

इसके विपरीत राज्य के चार जिले से कोरोना का 11 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से दो, धनबाद से दो, जामताड़ा से चार और रांची से तीन मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 359 हो चुकी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 20लाख, तीन हजार 971 सैंपल (Sample) की जांच की गयी है। इनमें से 39 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 30 हजार, एक मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 319 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article