Homeझारखंडझारखंड में दो युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म तो ग्रामीणों ने...

झारखंड में दो युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म तो ग्रामीणों ने केरोसिन छिड़कर आरोपियों को किया आग के हवाले, एक की मौत

spot_img

गुमला: जिले से दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर नाबालिग से रेप (Rape) करने के दो आरोपियों ग्रामीणों ने जिंदा जला दिया है।

इसमें से एक जान चली गई है। जबकि दूसरा जीवन और मौत (Dead) के बीच झूल रहा है। मामला जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बसुआ पंचायत के एक गांव का है।

हालांकि तनावपूर्ण हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान गांव में कैंप कर रहे हैं। गुरुवार सुबह पुलिस ने गांव वालों से वारदात के बारे में पूछताछ की है।

मृतक युवक सुनील उरांव है और गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान आशीष उरांव है।

लोगों ने बताया कि दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ लोहरदगा के भंडरा गई हुई थी।

वापस लौटने के लिए माता-पिता अपनी बेटी के साथ बस स्टैंड (Bus Stand) पर खड़े थे। इसी दौरान गांव का एक युवक पड़ोसी गांव के अपने दोस्त के साथ बाइक पर पहुंचा।

परिवार से पूछा कि वह लोग रास्ते में क्यों खड़े हैं। लड़की के पिता ने बताया कि वह लोग बस का इंतजार कर रहे हैं। घर पर सारा सामान बाहर पड़ा हुआ है।

मामले की जांच जारी

घर जल्दी पहुंचाने की बात कह कर दोनों युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ बाइक पर लेकर निकल गए।

देरशाम करीब सात बजे जब माता-पिता घर पहुंचे तो लड़की घर पर नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोग लड़की को खोजने निकले। लड़की पड़ोसी गांव में गंभीर स्थिति में मिली।

दुष्कर्म होने के बाद पूरी घटना पीड़िता ने अपने परिजनों को बताई। यह सुनकर परिजन दोनों आरोपियों को पागलों की ढूंढने लगे।

तभी पास के गांव में दोनों को लोगों ने घेर लिया। पूछताछ (Inquiry) में दोनों ने अपराध स्वीकार किया तो ग्रामीणों का गुस्सा और उग्र हो गया और उन्होंने केरोसिन छिड़कर दोनों को आग लगा दी।

पता चलते ही पुलिस बल वहां पहुंचा और उन्हें बचाया। हालांकि एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में SDPO मनीष चंद्र लाल (Manish Chandra Lal) ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ नहीं बताया जा सकता।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...