झारखंड में भी UAPA का दुरुपयोग किया गया : वृंदा करात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाकपा नेता वृंदा करात (Brinda karat) ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में भी यूएपीए का दुरुपयोग किया गया।

राज्य में जिन 458 लोगों पर UAPA के तहत केस दर्ज हैं उनमें 183 लोग 10 साल से अधिक समय से जेल में हैं।

उन्होंने कहा कि UAPA के तहत राज्य के 450 पुरुषों और आठ महिलाओं पर मामला दर्ज है। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

आंकड़ा RTI के तहत हासिल किया गया है। इससे पता चलता है कि 45 फीसदी लोग जिनके ऊपर मामले दर्ज हैं वो आदिवासी हैं। वृंदा करात गुरुवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं।

आदिवासी अब भी हैं उसी स्थिति में

वृंदा करात ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से मांग की है कि यूएपीए से संबंधित कांडों की निष्पक्ष जांच करें और ठोस कदम उठायें।

आदिवासी पहले जिस स्थिति में थे, वे अब भी उसी स्थिति में हैं। वृंदा करात ने नुपुर शर्मा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी प्रवक्ता को पार्टी से निष्कासित किया, यह उनका अंदरूनी मामला है।

घटना को दो सप्ताह बीत गये, फिर भी नुपुर की गिरफ्तारी नहीं की गयी।

Share This Article