झारखंड में मॉनूसन की दस्तक, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मॉनसून (Monsoon) ने दस्तक दे दिया। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में रविवार को भी बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून ओडिशा के संभलपुर के रास्ते झारखंड में दस्तक दिया है, जिसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।

इसके कारण रांची में बारिश के साथ आसपास के इलाकों में वर्षा देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर झारखंड (Jharkhand) के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत बोकारो, गढ़वा, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, चतरा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार जैसे जिलों के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इससे लोगों को वज्रपात को लेकर सावधान रहने की अपील की है।

रांची में बारिश पिछले 24 घंटे में झारखंड के सभी स्थानों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिली है।

सावधानी बरतें और खुले स्थानों में जाने से बचें

मौसम विभाग (weather department) से मिली जानकारी के अनुसार मानसून के प्रवेश करने के साथ ही वह धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। 20 जून, 21 और 22 जून को झारखंड के सभी स्थानों पर हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर जानकारी दिया है कि मानसून के आगमन के साथ ही कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना ज्यादा रहती है।

इस कारण खेती-बाड़ी में करने वाले कृषकों और आम लोग जब बारिश और गर्जन हो तो को थोड़ी सावधानी बरतें और खुले स्थानों में जाने से बचें।

20 जून को प्रखंड के कुछ स्थानों पर विशेषकर झारखंड के पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश (RAIN) भी देखने को मिल सकती है।

Share This Article