सरायकेला में मेंअपराधियों ने युवक को मारी गोली, टीएमएच में कराया गया भर्ती

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: जिले के नक्सल प्रभावित कुचाई थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे दुर्गा सिंह मुंडा (30) को गोली मारकर घायल कर दिया।

गोली उसके कंधे और हाथ में लगी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

बुधवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे घायल दुर्गा सिंह मुंडा को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच में रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि दुर्गा सिंह मुंडा देर रात कुचाई थाना क्षेत्र के तरंदा गांव स्थित अपने दोस्त के घर पैसे देने गया था।

दोस्त को पैसे देकर वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुचाई थाना क्षेत्र के पांडूवा गांव के पास मुख्य सड़क पर हथियारबंद लोगों ने उसे जबरन रोकने की कोशिश की।

बाइक सवार दुर्गा सिंह जब नहीं रुका तो हथियारबंद अपराधियों ने उस पर गोली चला दी जो उसके हाथ और कंधे में जा लगी।

गोली लगने के बावजूद वह बाइक चलाते हुए कुचाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने आपरेशन कर गोली निकाल दी। इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने घायल अवस्था में दुर्गा सिंह मुंडा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में घायल युवक के भाई नारायण सिंह मुंडा ने बताया कि उसका भाई दुर्गा सिंह मुंडा मैंगलोर में काम करता है और इन दिनों छुट्टियों में घर आया था।

इसी क्रम में वह बुधवार शाम घर से तरंदा अपने मित्र के घर पैसा पहुंचाने गया था और वापस लौटने के क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article