लातेहार में हुए कार दुर्घटना में डॉक्टर की मौत, तीन अन्य घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इचाक गांव के निकट बुधवार की रात हुई कार दुर्घटना में बालूमाथ निवासी चिकित्सक डॉ आशीष कुमार शर्मा (40) की मौत हो गई।

इस घटना में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें बालूमाथ में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। डॉ आशीष बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में संचालित शर्मा हॉस्पिटल के संचालक थे।

जानकारी के अनुसार डॉ आशीष कुमार शर्मा एक कार में सवार होकर डाल्टनगंज से बालूमाथ लौट रहे थे।

उनके साथ कार में बालूमाथ निवासी नमेश्वर गुप्ता, पंकज यादव और नवीन सिन्हा भी सवार थे।

हेरहंज थाना क्षेत्र के इचाक गांव के पास अचानक कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चारों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने डॉक्टर आशीष कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

वही तीन अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को लातेहार सदर अस्पताल भेजा।

Share This Article