Homeझारखंडरजत पदक जीत स्वदेश लौटी हॉकी खिलाड़ियों का रांची पहुंचने पर हुआ...

रजत पदक जीत स्वदेश लौटी हॉकी खिलाड़ियों का रांची पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Published on

spot_img

रांची : यूनिफर अंडर-23, पांच नेशन हॉकी टूर्नामेंट (Nation Hockey Tournament) में रजत पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ब्यूटी डुंगडुंग का रांची पहुंचने पर स्वागत किया गया।

साथ ही टीम की प्रमुख सदस्य महिमा टेटे और दीपिका सोरेन (Mahima Tete and Deepika Soren) का भी स्वागत किया गया। तीनों खिलाड़ी मंगलवार को आयरलैंड से रांची पहुंची।

आयरलैंड में हुआ था यूनिफर अंडर- 23 का आयोजन हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) के महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि आयरलैंड में आयोजित यूनिफर अंडर 23, पांच नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिल्वर पदक जीता।

जूनियर भारतीय हॉकी टीम (Junior Indian Hockey Team) में हमारे राज्य झारखंड की तीन खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेन और महिमा टेटे थी।

भोलानाथ सिंह ने तीनों खिलाड़ियों का किया स्वागत

इस प्रतियोगिता में टीम की उप कप्तान रही झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।

आज आयरलैंड से सिल्वर पदक जीतने के बाद रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) में हॉकी झारखंड के द्वारा स्वागत किया गया।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने तीनों खिलाड़ियों को बुके और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

हॉकी झारखंड के द्वारा स्वागत कार्यक्रम में महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार कोषाध्यक्ष आश्रिता लाकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल सहित हॉकी झारखंड के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

एयरपोर्ट में स्वागत करने के बाद तीनों खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के कार्यालय रांची लाया गया जहां हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह (Bholanath Singh) ने तीनों खिलाड़ियों का स्वागत किया।

spot_img

Latest articles

पुलिस जवान का जंगल में मिला शव, देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे विजय उरांव

Palamu News: पलामू लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सतबरवा, बोहिता तीन मुहान के पास जंगल...

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख!, 2018-2021 में हिरासत में हुई 166 मौतों का ब्योरा तलब

Jharkhand High Court takes a tough stand!: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य...

रिम्स में चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती, कैंटीन सील

RIMS Ranchi: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में गुरुवार (21 अगस्त...

खबरें और भी हैं...