Latest NewsUncategorizedनिवेशकों को झटका : Reliance के शेयर होल्डर्स के हफ्ते भर में...

निवेशकों को झटका : Reliance के शेयर होल्डर्स के हफ्ते भर में साफ हुए इतने करोड़ रुपये, जानें फायदे में रहीं ये कंपनियां

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बीते सप्ताह तीन के मार्केट कैपिटलाइजेशन (MCap) में सामूहिक रूप से 73,630.56 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज कराई गई हैं।

जिसका नुकसान सबसे अधिक मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) को हुआ है। जिससे निवेशकों को हजारों करोड़ रुपये झटका लगा है।

निवेशकों को झटका

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के मार्केट कैप में भी गिरावट दर्ज की गई है।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 62,100.95 करोड़ रुपये घटकर 16,29,684.50 करोड़ रुपये रह गया।

वहीं ICICI बैंक का 6,654.2 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,89,700.16 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 4,875.41 करोड़ रुपये की कमी के साथ 5,36,364.69 करोड़ रुपये रह गया।

नुकसान ज्यादा

समीक्षाधीन सप्ताह में 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 49,441.05 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।

लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सात कंपनियों को हुआ फायदा तीन कंपनियों को हुए नुकसान से काफी कम रहा।

सेंसेक्स (Sensex) की फायदे में रहने वाली कंपनियों की बात करें तो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इन्फोसिस (Infosys), जीवन बीमा निगम (LIC), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी (HDFC) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) रहीं और इनका मार्केट कैप बढ़ा है।

मार्केट कैप बढ़ा

इंफोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 15,172.88 करोड़ रुपये बढ़कर 6,21,907.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक के एमकैप में 11,200.38 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह 4,16,690.11 करोड़ रुपये हो गया।

इसके अलावा एलआईसी का मार्केट कैप 9,519.12 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,28,044.22 करोड़ रुपये, जबकि टीसीएस की का बाजार पूंजीकरण 8,489 करोड़ रुपये बढ़कर 12,13,396.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

फायदे में रहीं ये कंपनियां

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण भी 3,924.46 करोड़ रुपये के उछाल से 4,01,114.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल की बात करें तो इसमें 1,043.49 करोड़ रुपये की तेजी आई और यह 3,69,833.12 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही टॉप-10 में शामिल एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 91.72 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 7,51,892.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सेंसेक्स-निफ्टी

गौरतलब है कि बीते सप्ताह शेयर बाजार फायदे में रहा था और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 179.95 अंक या 0.34 फीसदी चढ़ा था. इसके साथ ही वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) इंडेक्स भी 52.80 अंक या 0.33 प्रतिशत के लाभ में रहा था।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...