Homeक्राइमPLFI के पूर्व एरिया कमांडर को हथियार पहुंचाने से पहले रांची पुलिस...

PLFI के पूर्व एरिया कमांडर को हथियार पहुंचाने से पहले रांची पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

Published on

spot_img

रांची: अनगड़ा थाना पुलिस ने PLFI के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा को हथियार पहुंचाने के पहले ही आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला है।

हालांकि, फिलहाल सदर थाना के पीएचडी कॉलोनी आदर्श नगर में रहता है। इसके पास से एक देसी कट्टा , तीन गोली और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

ग्रामीण SP नौशाद आलम (Naushad Alam) ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रांची से लाल शर्ट और खाकी पैंट पहने हुए टेंपो पर सवार होकर बैग में अवैध हथियार और गोली लेकर जोन्हा की तरफ जा रहा है।

सूचना के बाद DSP क्रिस्टोफर केरकेट्टा (Christopher Kerchetta) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जोन्हा हाई स्कूल मोड़ के पास चेकिंग शुरू की।

SP ने बताया कि इसी क्रम में एक ऑटो को रुकने का इशारा किया गया। ऑटो को रुकते ही एक व्यक्ति ऑटो से उतर कर बैग लेकर भागने लगा।

आरोपित के खिलाफ पूर्व में रांची के सदर थाना क्षेत्र में चार मामले दर्ज

पुलिस टीम ने उसे खदेड़ कर पकड़ा।जांच के क्रम में उसके पास से हथियार और गोली बरामद किया गया।

SP ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह PLFI के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा के घर हथियार पहुंचाने जा रहा है।

आरोपित ने बताया कि वह वर्ष 2021 में गांजा बेचने के आरोप में सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भी जा चुका है।

इसी दौरान उसका जान-पहचान PLFI के एरिया कमांडर से हुई थी। कुछ दिन बाद देव सिंह मुंडा ने फोन करके उससे एक छोटा हथियार और गोली किसी व्यापारी की हत्या (Murder) करने के लिए मांगी थी।

आरोपित के खिलाफ पूर्व में रांची के सदर थाना क्षेत्र में चार मामले दर्ज हैं। SP ने बताया कि छापेमारी टीम (Raid Team) में राजकुमार यादव, ब्रजेश कुमार, सलील कुमार, रितेश लकड़ा, सरयू राम सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...