Saturday, May 24, 2025
HomeझारखंडNew York शहर ने 14 मार्च को COVID-19 स्मरण दिवस घोषित किया

New York शहर ने 14 मार्च को COVID-19 स्मरण दिवस घोषित किया

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर में 14 मार्च का दिन अब कोविड-19 स्मरण दिवस होगा। गुरुवार को मेयर बिल डे ब्लासियो ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 14 मार्च, 2020 को कोरोनावायरस के कारण पहली मौत हुई थी और यह दिन उन सभी लोगों की याद दिलाएगा जिनकी मौत इस वायरस के कारण हुई है।

इस शहर में कुल 25,099 मौतें कोविड-19 से जोड़ा गया है, यानि कि इनमें से 20,295 मौतों के पीछे कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है, जबकि 4,804 अन्य मौतों को संभावित कोविड -19 मामला माना गया।

डी ब्लासियो ने कहा कि हर पृष्ठभूमि के निवासियों को इस बीमारी ने प्रभावित किया है।

खासकरके शहर के सबसे गरीब अल्पसंख्यक इलाके इससे ज्यादा प्रभावित हुए।

साल की आखिरी प्रेस ब्रीफिंग में मेयर ने कहा, कई लोगों को हमने असमानताओं के शिकार होने के कारण खोया .. बहुत सारे लोग नस्लवाद के शिकार हुए।

उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 14 मार्च, 2020 को हमारे यहां कोरोना के कारण पहली मौत दर्ज हुई थी। 14 मार्च, 2021 को हम उन सभी को सम्मान देंगे, जिन्हें हमने खो दिया।

बता दें कि जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग और द कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक न्यूयॉर्क शहर में कोरोनावायरस के कारण मौतों की संख्या 25,144 और मामलों की संख्या 4,26,060 तक पहुंच गई थी।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...